जम्मू एंड कश्मीर के प्रमुख दर्रे जो की भारत को ना सिर्फ चीन, तिब्बत और पाकिस्तान को जोड़ते है बल्कि जम्मू एंड कश्मीर को भारत के अन्य राज्य जैसे हिमाचल प्रदेश, पंजाब को भी जोड़ते है Ι प्रमुख दर्रे ∴
बनिहाल दर्रा ( BANIHAL PASS )
- यह दर्रा जम्मू एंड कश्मीर का एक प्रमुख दर्रे है जो की 2832 मीटर की ऊंचाई पर पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के पर स्थित है
- बनिहाल दर्रा कश्मीर घाटी के काजीकुंड को डोडा जिले के बनिहाल नगर को जोड़ता है
- NH- 1A इस दर्रे से होकर गुजरता है
- सर्दियों में यहां पर बहुत ज्यादा हिमपात होता है
- आवागमन हेतु यहां पर भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम पर 1956 में जवाहर सुरंग का निर्माण किया
- और 2013 में काजीकुंड से बनिहाल तक रेल की शुरुआत की Ι
पीर पंजाल दर्रा ( PIR PANJAL PASS )
- यह 3494 मीटर ऊंचाई पर स्थित जम्मू एंड कश्मीर के प्रमुख दर्रे में से एक है
- मुग़ल मार्ग पर स्थित यह दर्रा कश्मीर घाटी को जम्मू एंड कश्मीर के पुंछ और राजौरी को आपस में जोड़ता है
- यह पीर पंजाल पर्वत में स्थित है
- इसके पास एक महत्वपूर्ण शहर शोपियां स्थित है जिसे ” सेबों की घाटी ″ भी कहा जाता है
- पीर पंजाल दर्रा घाटी को जम्मू एंड कश्मीर से जोड़ने का सबसे आसान व छोटा मार्ग है Ι
बिलाफोंड ला दर्रा ( BILAFHOND LA PASS )
- इस दर्रे को साल्टोरो दर्रा भी कहा जाता है क्योंकि यह साल्टोरो पर्वतमाला जो की सियाचिन ग्लेशियर के पास है पर स्थित है
- बिलाफोंड ला दर्रा भारत और पाकिस्तान के बिच एक्चुअल ग्राउंड पोजीशन लाइन के पास स्थित है
- यह दर्रा प्राचीन भारत का एक प्रमुख रेशम मार्ग का हिस्सा था Ι
बुर्जिला दर्रा ( BURJILA PASS )
- यह दर्रा जम्मू एंड कश्मीर के प्रमुख दर्रे में से एक दर्रा है जो की 4100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है
- यह दर्रा कश्मीर घाटी और पाक अधिकृत कश्मीर को आपस में जोड़ता है
- बुर्जिला दर्रा श्रीनगर और गिलगित के बिच एक प्राचीन और आसान रास्ता है Ι
मिनटका दर्रा ( MINTKA PASS )
- यह दर्रा काराकोरम पर्वत श्रृंखला में स्थित एक महत्वपूर्ण दर्रा है
- यह दर्रा भारत, चीन और अफगानिस्तान सीमा के ट्राई जंक्सन के समीप स्थित है
- मिनटका दर्रा चीन और भारत के जम्मू एंड कश्मीर को जोड़ता है Ι
कारा टैग ला दर्रा ( QARA TAG LA PASS )
- यह दर्रा जम्मू एंड कश्मीर के प्रमुख दर्रे में से एक है जो की काराकोरम रेंज के पार भारत – चीन सीमा पर स्थित है
- यह दर्रा सर्दियों में महीनों तक बंद रहता है ज्यादा बर्फ बारी के कारण
- यह प्राचीन भारत का एक प्रमुख रेशम मार्ग भी था Ι
साधना दर्रा ( SADHNA PASS )
- इस दर्रे को नास्ताचून दर्रे के नाम से भी जाना जाता है
- इस दर्रे को जम्मू एंड कश्मीर के प्रमुख दर्रे में एक माना जाता है क्योंकि यह कश्मीर घाटी को जम्मू कश्मीर की करनाह तहसील को जोड़ता है और यह एक आसान रास्ता भी है Ι
सिया ला दर्रा ( SIYA LA PASS )
- यह दर्रा साल्टोरो रेंज में स्थित है जो की सियाचिन ग्लेशियर के पास है
- यह चीन और भारत की सीमा के पास स्थित है Ι
कोंगका दर्रा ( KONGKA PASS )
- यह दर्रा चीन की सीमा पर जम्मू एंड कश्मीर के प्रमुख दर्रे में से एक है
- यह दर्रा वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास स्थित है एक निचला पहाड़ी दर्रा है
गोमल दर्रा ( GOMAL PASS )
- यह 7500 फुट ऊंचाई पर स्थित सुलेमान पर्वतमाला के उत्तरी छोर पर पाकिस्तान में है
- यह दर्रा बोलन और खैबर दर्रा के बिच स्थित है
- प्राचीन भारत के समय में यहां से व्यपारियो का काफिला गुजरता था जो की यह आवागमन हेतु एक सुगम मार्ग था Ι
बोलन दर्रा ( BOLAN PASS )
- इस दर्रे को प्राचीन भारत के समय व्यापारियों, आक्रमणकारिओं और खानाबदोश के लिए एक भारत के अंदर आने हेतु एक प्रवेश द्वार के रूप में काम किया
- अभी क समय बोलन दर्रा पाकिस्तान में स्थित है जो की अफगानिस्तान की सीमा के समीप स्थित है
- इसलिए प्राचीन समय में यह दर्रा भारत के जम्मू एंड कश्मीर के प्रमुख दर्रे में से एक था Ι
लद्दाख के प्रमुख दर्रे ( LADAKH IMPORTANT PASSES )
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे ( HIMACHAL PARDESH IMPORTANT PASSES )